SSC और RAILWAY रीजनिंग क्विज


SSC और RAILWAY रीजनिंग क्विज
रक्त सम्बन्ध


1. एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए, मोहन एक औरत से कहता है कि "उसकी माँ तुम्हारे पिता की एकमात्र पुत्री है". वह औरत उस व्यक्ति से किस प्रकार सम्बंधित है?

A.  पुत्री

B.  बहन

C.  माता

D.  पत्नि


2. एक औरत की और इशारा करते हुए राम कहता है कि, "वह मेरी माता के पति की माता की पुत्री है"|उस औरत का राम से क्या सम्बन्ध है ?

A.  बुआ

B.  पौत्री

C.  बहन

D.  पुत्री

3. एक तस्वीर में एक व्यक्ति की और इशारा करते हुए, अनु कहती है कि "वह मेरी बहन के भाई के पिता का एकमात्र पुत्र है", वह व्यक्ति अनु से किस प्रकार सम्बंधित है ?

A.  पिता

B.  चाचा

C.  चचेरा भाई

D.  इनमे से कोई नहीं

4. एक लड़के की तरफ इशारा करते हुए, रीना कहती है कि "वह मेरे दादा के एकमात्र पुत्र का पुत्र है"|वह लड़का रीना से किस प्रकार सम्बंधित है?

A.  चचेरा भाई

B.  चाचा

C.  भाई

D.  इनमे से कोई नहीं

5. A और B भाई हैं, C और D बहनें हैं, A का पुत्र D का भाई है| B का C से कया सम्बन्ध है ?

A.  चाचा

B.  भाई

C.  दादा

D.  पिता

6. एक औरत की ओर इशारा करते हुए राम कहता है कि “उसके एकमात्र भाई का बेटा मेरी पत्नी का भाई है” | उस औरत का राम के साथ क्या सम्बन्ध है?

A.  मौसी

B.  दादी

C.  सास

D.  ससुर की बह

7. एक आदमी ने औरत से कहा, “तुम्हारे माँ के पति की बहन मेरी बुआ है” उस औरत का आदमी के साथ क्या सम्बन्ध है?

A.  पुत्री

B.  माता

C.  बहन

D.  बुआ

8. एक आदमी कहता है, “यह लड़की मेरी माँ के पौत्र की पत्नी है” | उस आदमी का उस औरत के साथ क्या सम्बन्ध है?

A.  पिता

B.  दादा

C.  पति

D.  ससुर

 9. एक आदमी का परिचय देते हुए एक औरत कहती है, “मेरी माँ की माँ का एकमात्र पुत्र है” | उस औरत का उस व्यक्ति से क्या सम्बन्ध है?

A.  माँ

B.  बुआ

C.  बहन

D.  भानजी

10. अपने पति से एक व्यक्ति के बारे में बात करते हुए एक औरत कहती है, “उसके भाई का पिता मेरे दादा का एकमात्र पुत्र है” | उस औरत का उस व्यक्ति से क्या सम्बन्ध है?

A.  माँ

B.  बुआ

C.  बहन

D.  पुत्री




उत्तर:

1. C     2. A     3. D    4. C    5. A    6. D    7. C    8. D     9. D    10. C