Current Affairs 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


1.मार्च 2016 को भारत और किस अन्य देश ने फुलब्राइट-कलाम जलवायु फैलोशिप लांच की?
उत्तर -  अमेरिका |

2.भारत में श्न- सांप की एक नई प्रजाति ‘ब्लैक शिल्डटेल’ निम्नलिखित में से किस स्थान पर खोजी गई ?
उत्तर -  पश्चिमी घाट |

3.किस भारतीय बैंक के साथ इंडिया ब्राजील चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईबीसीसी) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर -  यस बैंक |

4.म्यांमार में 53 वर्ष बाद किस असैन्य राष्ट्रपति की नियुक्ति हुई?
उत्तर -  ह्तिन क्यॉ |

5.‘अग्नि-I’ मिसाइल का 14 मार्च 2016 को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया यह मार करती है
उत्तर -  सतह से सतह |


6.वेटिकन सिटी ने 15 मार्च 2016 को किन्हें संत की उपाधि देने की घोषणा की?
उत्तर -  मदर टेरेसा |

7.उत्तर प्रदेश के किस शहर हेतु मार्च 2016 में मेट्रो रेल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई?
उत्तर -  कानपुर |

8.कौन सा उद्योगपति बैंक लोन लेकर देश से बाहर भाग जाने के कारण मार्च 2016 में चर्चा में रहा?
उत्तर -  विजय माल्या |

9.किस व्यक्ति ने राज्यसभा सांसद के रूप में 16 मार्च 2016 को अपना कार्यकाल पूरा किया?
उत्तर -  जावेद अख्तर |

10.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने किस टेनिस खिलाड़ी को ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद सदभावना दूत पद से निलाबित किया ?
उत्तर -  मारिया शारापोवा |


11.मार्च 2016 में प्रोपर्टी खरीद-बिक्री से संबंधित निम्न में से कौन सा विधेयक संसद में पारित हुआ?
उत्तर -  रियल एस्टेट विधेयक 2015 |

12.भारत का मार्च 2016 में किस देश के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित साझेदारी हुई?
उत्तर -  जर्मनी |

13.किस देश के राष्ट्रपति ने 14 मार्च 2016 को आर्थिक आपातकाल दो महीने और आगे बढ़ाने का फैसला किया है ताकि अर्थव्यवस्था को संकट से निकाला जा सके ?
उत्तर -  वेनेजुएला |

14.किस अफ़्रीकी देश ने मार्च 2016 में जबरन श्रम कराये जाने से रोकने हेतु बनाये गये प्रोटोकॉल को लागू करने को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर -  मॉरिटानिया |

15. 14 मार्च 2016 को कौन से सर्वेक्षण में टाटा मोटर्स को देश की सबसे टिकाऊ कंपनी बताया गया ?
उत्तर -  सस्टेनेबल प्लस सर्वेक्षण |


1.पर्यटन मंत्रालय ने किसलिए भारत की इको-टूरिज्म सोसाइटी (ESOI) के साथ एक समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर -  जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन के लिए |

2.महर्षि बादरायण व्यास-सम्मान से पाली/प्राकृत भाषा के किस विद्वान को सम्मानित किया गया?
उत्तर -  डॉ. धम्मदीप पंढरी वानखेडे |

3.ब्रिक्स मैत्री शहर सम्मेलन-2016 का आयोजन भारत के किस शहर में किया जाएगा ?
उत्तर -  मुंबई |

4.किस राज्य ने मार्च 2016 में पंचायती राज विधेयक-2016 पारित कर पंचायत चुनाव लड़ने हेतु शौचालय को आवश्यक शर्त बना दिया?
उत्तर -  उत्तराखंड |

5.अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय किस योजना के अंतर्गत 19 मार्च से 27 मार्च 2016 तक शहर के प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘द एवरलास्टिंग फ्लेम इंटरनेशनल प्रोग्राम’ की मेजबानी करेगा ?
उत्तर -  हमारी धरोहर |


6.पांचवें द्विवार्षिक उड्डयन समारोह ‘इंडिया एविएशन 2016’ एक्सपो का आयोजन कहां किया जाएगा?
उत्तर -  हैदराबाद |

7.लंदन में सबसे अधिक निवेश करने वाले देशों में भारत का कौन सा स्थान आता है ?
उत्तर -  दूसरा |

8.राज्य सभा ने 16 मार्च 2016 को किस धर्म से संबंधित सशोधन विधेयक को पारित किया?
उत्तर -  सिख |

9.मार्च 2016 में विश्व सूफी सम्मलेन का आयोजन किस भारतीय शहर में किया गया?
उत्तर -  दिल्ली |

10.भारत के सबसे बड़े मोबाइल फ़ोन ऑपरेटर भारती एयरटेल लिमिटेड ने 17 मार्च 2016 को किस स्पेक्ट्रम का 4428 करोड़ रुपये में  अधिग्रहण किया ?
उत्तर -  विडियोकॉन टेलीकम्यूनिकेशन लिमिटेड |


11.किस राज्य सरकार ने स्वाइन फ्लू को महामारी अधिनियम तहत के अधिसूचित किया एवं सरकारी स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश जारी किये ?
उत्तर -  पंजाब |

12.अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की फ़ेडरल ओपन मार्किट कमिटी ने ब्याज दर में क्या बदलाव किये जाने का निर्णय लिया ?
उत्तर -  कोई वृद्धि नहीं |

13.इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ़्रैंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के मालिक एवं निदेशक कौन हैं जिन्होंने पद से इस्तीफ़ा दिया ?
उत्तर -  विजय माल्या |

14.किस दक्षिण एशियाई देश ने अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु चार एशियन बैंकों को देश में ऑपरेटिंग लाइसेंस प्रदान किये तथा इसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भी शामिल है ?
उत्तर -  म्यांमार |

15.बैंकॉक में मनाये जाने वाले नव वर्ष उत्सव का क्या नाम है जिसके आयोजन पर स्थानीय मेट्रोपोलिटन प्रशासन ने कर्फ्यू लगाये जाने की घोषणा की ?
उत्तर -  सोंगक्रन |