Current Affairs 1st Mar 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 1st Mar  2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)
..
1.उस भारतीय व्यक्ति का नाम बताइए जो गोल्डन रील अवार्ड जीतने वाला एशिया का पहला व्यक्ति बना ?
उत्तर -  रेसुल पुकुट्टी |

2.नवनिर्मित बैंक बोर्ड ब्यूरो के पहले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर -  विनोद राय |

3.केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 29 फरवरी 2016 को लोकसभा में पेश किये गये वर्ष 2016-17 के आम बजट के दौरान देश में कितने नवोदय विद्यालय खोले जाने की घोषणा की गयी ?
उत्तर -  62 |


4.तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं डीएमके पार्टी के नेता कौन थे जिनका 28 फरवरी 2016 को निधन हो गया? उनकी प्रसिद्ध फिल्म नन्दू के कारण उन्हें विशेष रूप से जाना जाता है.
उत्तर -  कुमारीमुथु |

5.किसे 27 फरवरी 2016 को  एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष के रूप मन चयनित किया गया ?
उत्तर -  रोज्ले प्रेज़ेल्ज़ |

6.ईरान में हुए चुनावों में किस व्यक्ति की अध्यक्षता में पार्टी को भारी बहुमत प्राप्त हुआ ?
उत्तर -  हसन रूहानी |

7.किसे 26 फरवरी 2016 को संसद सदस्यों द्वारा कोसोवो का राष्ट्रपति चयनित किया गया ?
उत्तर -  हाशिम थाची |

8. 88वें अकादमी पुरस्कार अथवा ऑस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया ?
उत्तर -  लियोनार्डो डिकैप्रियो |

9.भारत में 28 फरवरी 2016 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इसका विषय क्या था ?
उत्तर -  राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक तथ्य |

10.अल्ट्राटेक सीमेंट  द्वारा 28 फरवरी 2016 को किस फर्म की सीमेंट कंपनी को अधिग्रहण का निर्णय लिया ?
उत्तर -  जेपी एसोसिएट्स |


11.पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उस पूर्व गवर्नर का क्या नाम है जिनके कमांडो को उनकी हत्या के आरोप में 29 फरवरी 2016 को फांसी दी गयी ?
उत्तर -  सलमान तासीर |

12.किस टेनिस खिलाड़ी ने 28 फरवरी 2016 को दुबई एटीपी टेनिस खिताब जीता?
उत्तर -  स्टेनिसलास वावरिंका |

13.अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर -  दिनेश शर्मा |

14.परिसीमन एवं सीमओं को तय करने हेतु चुनाव आयोग को विशेषाधिकार देने के लिए किस विधेयक को लोकसभा द्वारा मंजूरी दी गयी ?
उत्तर -  चुनाव अधिनियम (संशोधन) विधयेक 2016 |

15.किस राज्य ने आतंकवादी हमले के पश्चात् राज्य में सेना की वर्दी की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया ?

उत्तर -  पंजाब |