Current Affair 14 May 2018



अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स मिशन बुनियाद, नीति आयोग फोरम आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  दिल्ली सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को उनकी पाठ्यपुस्तक पढ़ने एवं गणित के प्रश्नों को हल करने में सक्षम बनाने हेतु चलाए गये अभियान का क्या नाम है?
a.    मिशन बुनियाद
b.    मिशन स्कूल
c.    आरंभ अभियान
d.    संयोजना अभियान

2.  इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये नैविगेशन सेटेलाईट का क्या नाम है?
a.    जीएसआरआरएस-2जी
b.    एमएमपीएसएस-5एल
c.    ओपीएसआरएस-1क्यू
d.    आईआरएनएसएस-1आई

3.  हाल ही में किस स्थान पर अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में तीन भारतीयों को 517 साल की कैद की सजा सुनाई?
a.    जॉर्जिया
b.    इस्तांबुल
c.    दुबई
d.    इस्लामाबाद

4.  हाल ही में आरबीआई ने किस बैंक पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
a.    आईसीआईसीआई
b.    आईडीबीआई
c.    एक्सिस बैंक
d.    येस बैंक

5.  नीति आयोग द्वारा बनाए गये पूर्वोत्तर के लिए नीति फोरम में क्षेत्र के विकास हेतु कितने सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की गई?
a.    पांच सूत्रीय
b.    छह सूत्रीय
c.    सात सूत्रीय
d.    आठ सूत्रीय

6.  हाल ही में किस मुस्लिम बहुल देश के मंत्रिमंडल ने महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की ?
a.    पाकिस्तान
b.    यूएई
c.    कुवैत
d.    ईरान

7. किस महिला टीम की तेज़ गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल क्रिकेट की मशहूर पत्रिका विज़डन के कवर पेज पर फीचर होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं?
a. पाकिस्तान
b. इंग्लैंड
c. श्रीलंका
d. इनमें से कोई नहीं

8. बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

9. भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की कितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता?
a. 74 किलोग्राम
b. 70 किलोग्राम
c. 54 किलोग्राम
d. 84 किलोग्राम

10. निम्न में से किस राज्य में जनजातीय कल्याण के लिए 'क्वेस्ट' पहल की शुरूआत की गयी है?
a. हरियाणा
b. उत्तर प्रदेश
c. कर्नाटक
d. महाराष्ट्र

11. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने निम्नलिखित में से किस शहर में प्रतिष्ठित आतंकवाद विरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के रीजनल हब काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है?
a. दिल्ली
b. पटना
c. हैदराबाद
d. सूरत

12. भारत ने किस देश के साथ नाविकों के सामर्थ्य को मान्यता देने से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. दक्षिण कोरिया

उत्तर:
1. a. मिशन बुनियाद
विवरण: मिशन बुनियाद के माध्यम से दिल्ली सरकार ने तीन महीने के भीतर राज्य में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने और सामान्य गणित की शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है

2. d. आईआरएनएसएस-1आई
विवरण: इसरो ने अपने अंतरिक्ष केन्द्र से पीएसएलवी-सी41 प्रक्षेपण यान द्वारा आईआरएनएसएस-1आई (IRNSS-1I) उपग्रह को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित किया.

3. c. दुबई
विवरण: दुबई की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में तीन भारतीयों को 517 साल की कैद की सजा सुनाई है. यह मामला करोड़ों डॉलर के धोखाधड़ी मामले में हजारों निवेशकों को चूना लगाने से जुड़ा है.

4. b. आईडीबीआई
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए आईडीबीआई बैंक पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

5. a. पांच सूत्रीय
विवरण : पूर्वोत्तर के लिए नीति आयोग फोरम ने पांच सूत्रीय विकास मिशन तय किया जो एचआईआरए" (HIRA) पर आधारित होगी जिसका अर्थ है, हाइवेज़, इंटरनेटवेज़, रेलवेज़ और एयरवेज़.

6. b. यूएई
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मंत्रिमंडल ने हाल ही में महिलाओं एवं पुरुषों के लिये समान वेतन कानून को मंजूरी प्रदान की.

7. b. इंग्लैंड
विवरण: इंग्लैंड महिला टीम की तेज़ गेंदबाज़ आन्या श्रबसोल क्रिकेट की मशहूर पत्रिका विज़डन के कवर पेज पर फीचर होने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

8. a. रजत पदक
विवरण: बबीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 8वें दिन महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किलोग्राम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया.  इससे पहले भी बबिता फोगट 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला कुश्ती में भारत के लिए रजत पदक जीत चुकी हैं.

9. a. 74 किलोग्राम
विवरण: भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को 80 सेकेंड में हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया.

10. d. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने 10 अप्रैल 2018 को विशेष विकास बजट आवंटन के आकलन और इसकी मात्रा निर्धारित करने और जनजातीय विकास पर इसके प्रभाव को देखने के लिए एक संस्था की स्थापना की.

11. c. हैदराबाद
विवरण: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में इब्राहीमपत्तनम स्थित एनएसजी के 28 स्पेशल कंपोजिट ग्रुप (एससीजी) परिसर का उद्घाटन किया.

12. d. दक्षिण कोरिया
विवरण: भारत ने दक्षिण कोरिया के साथ एक दूसरे के नाविकों के सामर्थ्य को परस्पर मान्यता देने से संबंधित एक करार पर 10 अप्रैल 2018 को हस्ताक्षर किए