History QuizQuiz In Hindi



सिन्धु  घाटी सभ्यता

● इतिहास का पिता किसे समझा जाता है— हेरोडोटस
● जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है— प्रागैतिहासिक काल
● मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है— इतिहास
● आग का अविष्कार किस युग में हुआ— पुरापाषण युग में
● पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था— शिकार करना
● पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ— नवपाषण युग में
● हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-सा है— सिंधु घाटी की सभ्यता
● सिंधु की सभ्यता का काल क्या माना जाता है— 2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.
● सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष कहाँ मिले— सुरकोटदा
● सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था— व्यापार
● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी— कांस्य युग
● सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे— ईंटों से
● हड़प्पा के लोग कौन-सी फसल में सबसे आगे थे— कपास
● हड़प्पा की सभ्यता की खोज सर्वप्रथम किसने की— दयाराम साहनी
● सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था— लोथल (गुजरात)
● सिंधु की घाटी सभ्यता का स्थल ‘कालीबंगा’ किस प्रदेश में है— राजस्थान में
● हड़प्पा की सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी— 1921 ई.
● हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी— उचित समतावादी
● नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कहा गया है— मोहनजोदड़ो
● हड़प्पा की सभ्यता में हल से खेत जोतने का साक्ष्य कहाँ मिला— कालीबंगा
● सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ— कालीबंगा
● सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला— मोहनजोदड़ो में
● सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का चित्र अंकित था— आघशिव
● मोहनजोदड़ो को एक अन्य किस नाम से जाना जाता है— मृतकों का टीला
● सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक हुआ— बैल
● सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है— लोथल
● भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौन-सा था— हड़प्पा
● भारत में चाँदी की उपलब्धता के साक्ष्य कहाँ मिले— हड़प्पा की संस्कृति में
● मांडा किस नदी पर स्थित था— चिनाब पर
● हड़प्पा की सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी पर स्थित था— सतलज नदी
● हड़प्पा में एक अच्छा जलप्रबंधन का पता किस स्थान से चलता है— धोलावीरा से
● सिंधु सभ्यता के लोग मिट्टी के बर्तनों पर किस रंग का प्रयोग करते थे— लाल रंग
● सिंधु घाटी की सभ्यता किस युग में थी— आद्य-ऐतिहासिक युग में
● सिंधु घाटी का सभ्यता की खोज में जिन दो भारतीय लोगों के नाम जुड़े हैं, वे कौन हैं— दयाराम साहनी और आर.डी. बनर्जी
● सिंधु घाटी सभ्यता की प्रमुख फसल कौन-सी थी— जौ एवं गेहूँ
● हड़प्पा की समकालीन सभ्यता रंगपुर कहाँ है— सौराष्ट्र में
● हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खुदाई किसने कराई— सर जॉन मार्शल
● सिंधु सभ्यता के लोग सबसे अधिक किस देवता में विश्वास रखते थे— मातृशक्ति
● हड़प्पा की सभ्यता में मोहरे किससे बनी थी— सेलखड़ी से
● किस स्थान से नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई— मोहनजोदड़ो से
● मोहनजोदड़ो इस समय कहाँ स्थित है— सिंध, पाकिस्तान
● हड़प्पावासियों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया— ताँबे का
● स्वतंत्रता के बाद भारत में हड़प्पा के युग के स्थानों की खोज सबसे अधिक किस राज्य में हुई— गुजरात
● हड़प्पा के निवासी किस धातु से परिचित नहीं थे— लोह से
● हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी— ताम्रयुग
● हड़प्पा का प्रमुख नगर कालीबंगन किस राज्य में है— राजस्थान में
● हड़प्पा के निवासी किस खेल में रूचि रखते थे— शतरंज
● हड़प्पा के किस नगर को ‘सिंध का बाग’ कहा जाता था— मोहनजोदड़ो को
● मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है— मृतकों का टीला
● हड़प्पा के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाते थे— ग्रीड पद्धति को


भारतीय स्वतंत्रता संग्राम

● ‘इंडियन एसोसिएशन’ की स्थापना किसने की— सुरेंद्र नाथ बनर्जी
● किस कांग्रेसी नेता को ‘भारत का महान वृद्ध व्यक्ति’ कहा जाता है— दादाभाई नारौजी
● भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम कब व किसके काल में पारित हुआ— 1904 ई., लॉर्ड कर्जन
● भारतीय सिविल सेवा में चुने जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था— सत्येंद्र नाथ टैगोर
● ‘हरमिट ऑफ शिमला’ किसे कहा जाता है— ए.ओ. ह्यूम
● पहली बार कौन-सा भारतीय ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित हुआ— दादाभाई नौरोजी
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम बैठक कहाँ हुई— मुंबई
● ‘भारतीय संघ’ के संस्थापक कौन थे— सुरेंद्र नाथ बनर्जी
● किसकी गिरफ्तारी के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में नया मोड़ आया— बाल गंगाधर तिलक
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम बैठक में कितने लोगों ने भाग लिया— 72
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 ई. के बनारस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे— गोपाल कृष्ण गोखले
● किस कांग्रेस नेता को नरमदलीय नेता नहीं माना जाता था— बाल गंगाधर तिलक को
● बंगाल का विभाजन कब व किस वायसराय ने किया— 1905 ई., लॉर्ड कर्जन ने
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम प्रेसीडेंट कौन था— बदरुद्दीन तैय्यब जी
● ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस का चुनाव सर्वप्रथम किस भारतीय ने लड़ा था— दादा भाई नौरोजी
● भारतीय कांग्रेस के साथ इंडियन एसोशिएशन का विलय कब हुआ— 1883 में
● ‘ए नेशन इन द मेकिंग’ नामक पुस्तक किसने लिखी— सुरेंद्र नाथ टैगोर ने
● लैंड होल्डर्स सोसाइटी की स्थापना किसने की— द्वारका नाथ टैगोर ने
● भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के 1905-1917 की अवधि क्या कहलाती है— उग्रवादी चरण
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं— डॉ. ऐनी बेसेंट
● ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक नेता कौन थे— लाला हरदयाल
● ‘स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, मैं उसे लेकर रहूंगा’ किसने कहा था— बाल गंगाधर तिलक
● मार्ले-मिंटो रिफॉर्म्स किस वर्ष हुआ— 1909 ई.
● भारतीय परिषद अधिनियम-1909 का सर्वग्राहय नाम क्या है— मॉर्ले-मिंटो सुधार
● भारत में गरमदलीय कौन थे जो बाद में एक योगी व दार्शनिक बन गए— अरविंदो घोष
● मैडम भीकाजी रुस्तम 1909 ई. में पेरिस में कौन-सा समाचार पत्र प्रकाशित करती थीं— पैट्रियट
● भारत में मुस्लिग लीग की स्थापना कब हुई— 1906 ई.
● ‘होमरूल आंदोलन’ का सूत्रपात कब हुआ— 1916 ई.
● अखिल भारतीय होमरूल आंदोलन की प्रवर्तक कौन थी— डॉ. ऐनी बेसेंट
● बाल गंगाधर द्वारा आरंभ की गई पत्रिका कौन-सी थी— केसरी
● भारतीय इतिहास में 1911 का क्या महत्व है— राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरण
● ‘अनुशीलन समिति’ किससे संबंधित है— पी. के. मित्रा
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन कब हुआ— 1907 ई.


भारत के अभ्यारण्य

● भारत में सर्वप्रथम किस स्थान पर राष्ट्रीय उद्यान स्थातिप किया गया— जिम कार्बेट नैनीताल (उत्तराखंड)
● वर्तमान में देश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं— 100
● वर्तमान में देश में कितने वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— 514
● वर्तमान में देश में कितने संरक्षण रिजर्व हैं— 43
● वर्तमान में देश में कितने समुदाय रिजर्व हैं— 4
● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे ज्यादा वन्य जीव अभ्यारण्य हैं— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
● किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में सबसे अधिक राष्ट्रीय उद्यान हैं— मध्य प्रदेश
● कौन-सा अभ्यारण्य जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध हैं— पेरियार
● दाचिगाम वन्य जीव अभ्यारण्य भारत के किस राज्य में स्थित है— जम्मू-कश्मीर में
● राजाजी राष्ट्रीय पार्क किस जानवर का प्राकृतिक आवास है— जंगली हाथी
● भारत का प्रथम तितली उद्यान कहाँ है— बन्नर घट्टा जैविक उद्यानण् बैंगालुरू (कर्नाटक)
● भारतीय गेंडे किस अभ्यारण्य में सबसे ज्यादा पाये जाते हैं— काजीरंगा अभ्यारण्य
● बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में है— पश्चिमी बंगाल
● विश्व वन्य जीव कोष का प्रतीक क्या है— पांडा
● एक सींग वाला गेंडा कहाँ पाया जाता है— असम व पश्चिम बंगाल
● देश हंगुल परियोजना कब शुरू की गई— 1970 ई.
● शेर परियोजना कब शुरू की गई— 1972 ई.
● बाघ परियोजना कब शुरू की गई— 1973 ई.
● घड़ियाल परियोजना कब शुरू की गई— 1974 ई.
● गैंडा परियोजना कब शुरू की गई— 1987 ई.
● हिमचीता परियोजना कब शुरू की गई— 1987 ई.
● मगर प्रजनन परियोजना कब शुरू की गई— 1975 ई.
● लाल पांडा परियोजना कब शुरू की गई— 1996 ई.
● हाथी परियोजना कब शुरू की गई— 1991 ई.
● सबसे अधिक बाघ संरक्षित स्थल किस राज्य में हैं— मध्य प्रदेश
● भारत में किस राज्य को ‘टाइगर राज्य’ के नाम से जाना जाता है— मध्य प्रदेश
● भारत का प्रथम बाघ संरक्षित स्थल एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा बाघ संरक्षित स्थल है— क्रमशः जिम कार्बेट एवं नागार्जुन सागर
● देश में अब तक कितने जैव मंडल संरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserves) स्थापित किए जा चुके हैं— 18
● भारत के कितने स्थल विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं— 30
● भारत वानस्पतिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कब की गई थी और इसका मुख्यालय कहाँ है— 1970 ई., कोलकाता में
● भारत प्राणी-विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना कब की गई थी और इसका मुख्यालय कहाँ है— 1916 ई., कोलकाता में