Current Affairs Apr 2016 - Read in Hindi (करंट अफेयर्स)

Current Affairs  Apr 2016 - Read in Hindi (करंट अफेयर्स)


1.प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी किन तीन देशों की यात्रा के बाद 04 अप्रैल 2016 को स्‍वदेश लौटे?

उत्तर - बेल्जियम, अमरीका और सऊदी अरब |


2.किस देश की क्रिकेट टीम ने महिला और पुरूष विश्‍वकप क्रिकेट ट्वेंटी -ट्वेंटी खिताब अपने नाम किये?

उत्तर - वैस्‍टइंडीज |


3.तीन अप्रैल को भारत के किस प्रदेश में विश्व की पहली ‘व्हाइट टाइगर सफारी’ का शुम्भारम्भ किया गया?

उत्तर - मध्य प्रदेश |


4.किस खिलाडी को आईसीसी पुरुष विश्वकप टी-20 में प्लेयर ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया?

उत्तर - विराट कोहली |



5.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब सुल्तान सलमान-बिन-अब्दुलअजीज अल सऊद को सोना चढ़ी (गोल्‍ड प्‍लेटेड) चेरामन जुमा मस्जिद की प्रतिकृति भेंट की. यह मस्जिद भारत के किस प्रदेश में स्थित है?

उत्तर - केरल |


6.प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का सउदी अरब के साथ आयात-निर्यात से आगे बढ़कर व्‍यापार संबंध बेहतर करने का आह्वान किया | उन्होंने दोनों देशों के बीच किस क्षेत्र में सहयोग की संभावना बढाने ओर बल दिया?

उत्तर - स्वास्थ्य पर्यटन |


7.संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया के दस बड़े देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है, इस सूची में प्रथम स्थान पर कौन सा देश है?

उत्तर - चीन |


8.किस देश में प्रथम कृत्रिम कॉर्निया उत्पाद को 2015 में लाइसेंस मिल गया था, जिसके बाद वर्ष 2016 इसे बाजार में उतारा गया?

उत्तर - चीन |



9.किस व्यक्ति को 31 मार्च 2016 को भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया?

उत्तर - कल्लौल रॉय |


10.भारत और सऊदी अरब के बीच कितने क्षेत्रों में समझौते किए गए?

उत्तर - 5 |


11.भारतीय स्टेट बैंक ने 4 अप्रैल 2016 को कौन सा एप्प लॉन्च किया?

उत्तर - नो क्यू एप्प |



12.जापान द्वारा भारत को कितने करोड़ रुपये के अधिकारिक विकास सहयोग कर्ज के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया?

उत्तर - 14,251 करोड़ |


13.आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), किस मंत्री ने 3.6 मीटर की देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप का ‘रिमोट से शुभारंभ’ किया?

उत्तर - डॉ. हर्ष वर्धन |


14.सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने 3 अप्रैल 2016 को किस देश के प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया?

उत्तर - भारत |


15. 2 अप्रैल 2016 को वियतनाम के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए?

उत्तर - त्रान दाई कुआंग |