Current Affairs 1st Mar 2016 - Read in Hindi (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 1st Mar  2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

..
1.उस भारतीय व्यक्ति का नाम बताइए जो गोल्डन रील अवार्ड जीतने वाला एशिया का पहला व्यक्ति बना ?
उत्तर -  रेसुल पुकुट्टी |

2.नवनिर्मित बैंक बोर्ड ब्यूरो के पहले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर -  विनोद राय |

3.केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 29 फरवरी 2016 को लोकसभा में पेश किये गये वर्ष 2016-17 के आम बजट के दौरान देश में कितने नवोदय विद्यालय खोले जाने की घोषणा की गयी ?
उत्तर -  62 |


4.तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध कॉमेडियन एवं डीएमके पार्टी के नेता कौन थे जिनका 28 फरवरी 2016 को निधन हो गया? उनकी प्रसिद्ध फिल्म नन्दू के कारण उन्हें विशेष रूप से जाना जाता है.
उत्तर -  कुमारीमुथु |

5.किसे 27 फरवरी 2016 को  एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष के रूप मन चयनित किया गया ?
उत्तर -  रोज्ले प्रेज़ेल्ज़ |

6.ईरान में हुए चुनावों में किस व्यक्ति की अध्यक्षता में पार्टी को भारी बहुमत प्राप्त हुआ ?
उत्तर -  हसन रूहानी |

7.किसे 26 फरवरी 2016 को संसद सदस्यों द्वारा कोसोवो का राष्ट्रपति चयनित किया गया ?
उत्तर -  हाशिम थाची |

8. 88वें अकादमी पुरस्कार अथवा ऑस्कर पुरस्कार समारोह के दौरान किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया ?
उत्तर -  लियोनार्डो डिकैप्रियो |

9.भारत में 28 फरवरी 2016 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इसका विषय क्या था ?
उत्तर -  राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक तथ्य |

10.अल्ट्राटेक सीमेंट  द्वारा 28 फरवरी 2016 को किस फर्म की सीमेंट कंपनी को अधिग्रहण का निर्णय लिया ?
उत्तर -  जेपी एसोसिएट्स |


11.पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उस पूर्व गवर्नर का क्या नाम है जिनके कमांडो को उनकी हत्या के आरोप में 29 फरवरी 2016 को फांसी दी गयी ?
उत्तर -  सलमान तासीर |

12.किस टेनिस खिलाड़ी ने 28 फरवरी 2016 को दुबई एटीपी टेनिस खिताब जीता?
उत्तर -  स्टेनिसलास वावरिंका |

13.अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर -  दिनेश शर्मा |

14.परिसीमन एवं सीमओं को तय करने हेतु चुनाव आयोग को विशेषाधिकार देने के लिए किस विधेयक को लोकसभा द्वारा मंजूरी दी गयी ?
उत्तर -  चुनाव अधिनियम (संशोधन) विधयेक 2016 |

15.किस राज्य ने आतंकवादी हमले के पश्चात् राज्य में सेना की वर्दी की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया ?

उत्तर -  पंजाब |


1. न्यूजीलैंड बैडमिंटन ओपन ग्रैंड प्रिक्स 2016 संपन्न 27 मार्च 2016 को सम्पन्न हुई, इस प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग में कौन विजेता बना?
ans. हुआंग यूजिआंग

2. सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं के मददगार लोगों की सुरक्षा से जुड़े केंद्र के दिशानिर्देश को मंजूरी दी है, ये दिशानिर्देश किनकी अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति की सिफारिशों पर आधारित थे?
ans. पूर्व न्यायाधीश के एस राधाकृष्णन

3. 26 मार्च 2016 को मशहूर अमेरिकी लेखक जिम हैरिसन का निधन हो गया, उनके प्रसिद्द उपन्यास का नाम था?
ans. लेजेंड्स ऑफ द फॉल

4. 28 मार्च 2016 को किस देश के उच्चतम न्यायालय की उच्च न्यायालय खंड ने राज्य धर्मं के रूप में इस्लाम को बरक़रार रखते हुए एक धर्मनिरपेक्ष याचिका को खारिज कर दिया?
ans. बांग्लादेश

5. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की एक अभियान में 22 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने की योजना है, यह प्रक्षेपण किस स्थान से किया जाएगा?
ans. श्री हरिकोटा

6. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 01 अप्रैल 2016 से निष्क्रिय पड़े खातों पर ब्याज देने का फैसला किया है। ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के अध्यक्ष का क्या नाम है?
ans. बंडारू दत्तात्रेय

7. केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 29 मार्च 2016 को उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर एक हजार विधवाओं के लिए विशेष आवास के निर्माण की परियोजना का शुभारम्भ किया?
ans. वृंदावन

8. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए किन दो महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों की शुरुआत की?
ans. जीआईएस सक्षम स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली और ई-सीजीएचएस कार्ड स्व-मुद्रण


1. 28 मार्च 2016 को अन्तरराष्ट्रीय विकास हेतु अमेरिकी एजेंसी (यूएसएआईडी) ने किस वैश्विक संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ताकि भारत में 848 मिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से सोलर पार्क विकसित की जा सके?
ans. एडीबी


2. भारत में विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के लिए एक ही फोन नंबर के प्रस्ताव को टेलीकॉम आयोग के अंतर-मंत्रालयी समिति ने अपनी मंजूरी दे दी है, यह नंबर क्या है?
ans.  112


3. 26 मार्च 2016 को केंद्र सरकार ने आधार अधिनियम 2016 को अधिसूचित किया, इस सम्बन्ध में कौन सा तथ्य गलत है?
ans. केंद्र और राज्य सरकारें दोनों लाभ और सब्सिडी के वितरण के लिए आधार का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।


4. सेर्गेय कार्जाकिन ने विश्व कैंडिडेट शतरंज टूर्नामेंट 2016 जीता है, वह किस देश से सम्बन्ध रखते हैं?
ans. रूस


5.  25 मार्च 2016 को योकोहामा रबड़ कंपनी लिमिटेड ने अलायंस टायर समूह (एटीजी) का अधिग्रहण किया, योकोहामा किस देश की रबड़ कंपनी है?
ans. जापान

6. जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी ने किस भारतीय राज्य के साथ 24 मार्च 2016 को सतत कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था में क्षमता विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
ans. मिजोरम


7. 27 मार्च 2016 को किस राज्य की सरकार ने भारत का पहला जैव कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया?
ans.  गुजरात


8. 29 मार्च 2016 को केंद्र सरकार ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में विदेश व्यापार के संबंध में परामर्श देने वाले ‘व्यापार बोर्ड’ का पुनर्गठन किया है, वर्तमान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का नाम क्या है?
ans. निर्मला सीतारमण