Current Affairs Quiz 16 17 18 19 20 jan 2016


Current Affairs Quiz 16 jan 2016

1. सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने लगातार 29वां महिला युगल मैच जीतकर निम्नलिखित में से किस जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा?
ans. जिजि फर्नांडिस और नताशा ज्वेरेवा  
2. हाल ही में निम्नलिखित में से कौन सा बैंक धन प्रबंधन सेवा में प्रवेश करने वाला प्रथम सरकारी बैंक बना?
ans. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  
3. हाल ही में मध्य प्रदेश ने किस देश के साथ चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं?
ans. सिंगापुर  
4. निम्नलिखित में से किस राज्य को भारत का प्रथम जैविक राज्य घोषित किया गया है?
ans.   सिक्किम  
5. हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मंजूरी दी है, यह निम्नलिखित में से किस पूर्ववर्ती योजना को स्थानांतरित करेगी?
ans. राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना



Current Affairs Quiz 17 jan 2016

1. फैशन डिजाइनर सुकेत धीर को निम्नलिखित में से किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
ans. इंटरनेशनल वूलमार्क पुरस्कार  
2. सऊदी अरब ने 25 वर्ष के अंतराल के बाद निम्नलिखित में से किस देश में अपना दूतावास आरंभ किया है?
ans.  इराक
3. निम्नलिखित में से किन्हें गुजरात राज्य के बाल अधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
ans.  जागृति पंड्या  
4. हाल ही में स्वदेश निर्मित मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया गया है, यह किस प्रकार की मिसाइल है?
ans.   एंटी टैंक  
5. हाल ही में भारत और जापान के तटरक्षक बल का संयुक्त सैन्य अभ्यास चेन्नई तट पर आयोजित किया गया, इस सैन्य अभ्यास को क्या नाम दिया गया है?
ans. सहयोग कैजिन    

Current Affairs Quiz 18 jan 2016

1. भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी निम्नलिखित में से किस टूर्नामेंट की उपविजेता रही?
ans. एपिया इंटरनेशनल
2. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, उन्होंने ये कारनामा कितनी पारियों के पूरा किया?
ans. 161      
3. हाल ही में निम्नलिखित में से कौन सा देश यूरोपीय विकास बैंक का 67वां सदस्य बन गया है?
ans. चीन  
4. ओ.पी. शर्मा को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का अस्थाई अध्यक्ष निम्नलिखित में किनके स्थान पर नियुक्त किया गया है?
ans. गणेश शंकर पांडे
5. निम्नलिखित में से किस प्रणाली को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्ष वर्धन ने हाल ही में राष्ट्र को समर्पित किया है?
ans. एयरोसॉल निगरानी एवं अनुसंधान प्रणाली    


Current Affairs Quiz 19 jan 2016

1. हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने निम्नलिखित में से किस देश में डिजिटल अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया?
ans.   फिलिस्तीन
2. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वी. रामा राव का निधन हो गया है, वह निम्नलिखित में से किस राज्य के राज्यपाल थे?
ans.  सिक्किम      
3. 61वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड में निम्नलिखित में से किस अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला?
ana. रणवीर सिंह  
4. चीन की अगुवाई में शुरू किये गए एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
ans. बीजिंग
5. साई इंग वन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं, उनका सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस पार्टी से है?
ans. डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी      







Current Affairs Quiz 20 jan 2016

1. निम्नलिखित में से किस वैश्विक संस्था ने विश्व पर्यटन बैरोमीटर जारी किया है?
ans. यूएनडब्ल्यूटीओ
2. हाल ही में टाटा मोटर्स ने निम्नलिखित में से किन्हें सीईओ नियुक्त किया है?
ans.  गुंटर बटसेक  
3. हाल ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने निम्नलिखित में से कौन सी ट्रेडिंग परीक्षण सुविधा शुरू की?
ans. एल्गोरिदम ट्रेडिंग  
4. हाल ही में आंध्र प्रदेश के चिड़ियाघर के विकास के लिए विश्व बैंक ने मदद की घोषणा की है, यह मदद आंध्र प्रदेश सरकार की किस परियोजना के अंतर्गत दी जा रही है?
ans. आंध्र प्रदेश आपदा रिकवरी परियोजना  
5. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोपी निम्नलिखित में से क्रिकेटर पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है?
ans.  अजित चंदीला