Cricket


Constitution Day

संविधान दिवस

प्रश्न-हाल ही में कब भारत में पहला ‘संविधान दिवस’ मनाया गया?
(a) 26 नवंबर, 2015
(b) 24 नवंबर, 2015
(c) 23 नवंबर, 2015
(d) 25 नवंबर, 2015
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 26 नवंबर, 2015 को देश भर में पहला ‘संविधान दिवस’ (Constitution) मनाया गया।
  • केंद्र सरकार ने 23 नवंबर 2015 को 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मानने की घोषणा की थी।
  • वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान अपनाया गया था।
  • इस वर्ष देश डॉ. भीरामव अम्बेडकर की 125वीं वर्षगाठ मना रहा है।

India successfully test-fires nuclear-capable Prithvi II missile

पृथ्वी-II मिसाइल का सफल परीक्षण

प्रश्न-हाल ही में पृथ्वी-II मिसाइल का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल मार करती है-
(a) सतह से हवा
(b) सतह से सतह
(c) हवा से हवा
(d) हवा से सतह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 26 नवंबर, 2015 को ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर से नाभिकीय सक्षम ‘पृथ्वी-II’ मिसाइल का परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
  • चांदीपुर स्थित ‘एकीकृत परीक्षण रेंज’ (ITR) के प्रक्षेपण स्थल 3 से मोबाइल लांचर द्वारा पृथ्वी II दागा गया।
  • पृथ्वी II का यह परीक्षण सेना के सामरिक बल कमान (SFC) द्वारा नियमित प्रयोक्ता परीक्षण के तहत किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि पृथ्वी-II सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी रेंज (मारक दूरी) 350 किमी. है।
  • पृथ्वी-II की लंबाई 9 मीटर है तथा यह एकल चरणीय द्रव प्रणोदक चालित मिसाइल है।
  • यह 500 किग्रा. से 1000 किग्रा. तक का युद्धशीर्ष वहन करने में सक्षम है।
  • सेना के सामरिक बल कमान में पृथ्वी-II की तैनाती वर्ष 2003 में हुई थी।
  • इसके पूर्व इस मिसाइल का परीक्षण 19 फरवरी, 2015 को किया गया था।

Sunil Kanoria

सुनील कनोरिया

प्रश्न-हाल ही में किसने एसोचैम के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया?
(a) वेद जैन
(b) सुनील कनोरिया
(c) सुनील मित्तल
(d) नीता अंबानी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 25 नवंबर, 2015 को एसआरईआई इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के उपाध्यक्ष सुनील कनोरिया ने देश के प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसौचैम) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
  • उन्होंने इस पद पर राणा कपूर का स्थान ग्रहण किया।

RAM RATNA 42nd National Women Premier Chess Championship 2015

रामरत्न 42वीं राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप-2015

प्रश्न-42वीं राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप 2015 का खिताब किसने जीता है?
(a) पद्मिनी राउत
(b) तानिया सचदेव
(c) मैरी एन-गोम्स
(d) सौम्या स्वामीनाथन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 13-24 नवंबर, 2015 के मध्य रामरत्न 42 वीं राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप कोलकाता (भारत) में सम्पन्न हुआ।
  • चैंपियनशिप का खिताब ओडिशा की अंतर्राष्ट्रीय मास्टर पद्मिनी राउत ने जीता जबकि डब्ल्यूजीएम सौम्या स्वामीनाथन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • डब्ल्यूजीएम भक्ति कुलकर्णी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • चैंपियनशिप की कुल पुरस्कार राशि 6 लाख रु. थी, जिसमें से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पद्मिनी राउत को 1.75 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

India-Australia hockey Test series -2015

भारत-ऑस्ट्रेलिया हॉकी टेस्ट शृंखला-2015

प्रश्न-भारत ऑस्ट्रेलिया हॉकी टेस्ट शृंखला 2015 (पुरुष) का खिताब किसने जीता?
(a) भारत
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) अनिर्णित (Draw)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 19-23 नवंबर, 2015 के मध्य ऑस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी टीम भारतीय दौरे पर रही।
  • इस दौरान भारत व ऑस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी टीम के मध्य छत्तीसगढ़, (भारत) तीन मैच खेला गया।
  • 23 नवंबर को रायपुर, छत्तीसगढ़ में खेले गये तीसरे व अंतिम मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर जीता, किन्तु पेनाल्टी शूट आउट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से हराकर शृंखला 2-0 से जीत लिया।
  • शृंखला में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह जबकि ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम के कप्तान मार्कनोल्स थे।
  • उल्लेखनीय है कि शृंखला के अंतिम मैच में भारत के रूपिन्दर पाल सिंह ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कॅरियर का 50वां गोल किया।